News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 26 June 2018

LIVE: मोदी ने कहा- जब भी कांग्रेस को कुर्सी जाने का डर होता है, वह देश में डर का माहौल बनाना शुरू कर देती है

43 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने यहां कहा कि जब भी कांग्रेस को कुर्सी जाने का डर होता है, वह देश में डर का माहौल बनाना शुरू कर देती है। यह कहना शुरू कर देते हैं कि देश तबाह हो रहा है और देश को हमीं बचा सकते हैं। इनके लिए मूल्य, परंपराएं, देश, संविधान कुछ मायने नहीं रखता। मोदी ने कहा- कांग्रेस की आलोचना मात्र करने के लिए हम काला दिन नहीं मनाते। हम देश और भावी पीढ़ी को जागरूक करना चाहते हैं। हम स्वयं को भी संविधान के प्रति समर्पित रखने के लिए इसे याद करते हैं। जिसने पराधीनता देखी नहीं है और न जानने का प्रयास किया है, उनके सामने आजादी की कितनी बातें क्यों न करें, वह उसे समझ नहीं सकता।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2K7PzKx

No comments:

Post a Comment