News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 11 June 2018

IAS के ACS पर लगाए यौन शोषण के आरोप पर महिला आयोग की कार्रवाई, दोनों अधिकारियों को जारी किया नोटिस

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुनील कुमार गुलाटी पर उनके ही विभाग में तैनात एक महिला आईएएस अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कॅरिअर खराब करने व देर तक ऑफिस में बैठाए रखने की भी बात कही है। साथ ही अपनी जान को खतरा बताया है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति और केंद्र सरकार की ई-मेल पर शिकायत भेजी है। डीजीपी से भी सुरक्षा की मांग की है। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपनी फेसबुक पोस्ट में किया है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी 9 मई को ही इस विभाग में आई हैं। इससे पहले वह सिरसा के डबवाली में एसडीएम थीं। 1984 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार गुलाटी ने आरोपों को निराधार बताया है। उधर, महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं, रविवार को रोहतक में आयोजित एसीएस की बैठक में महिला अधिकारी नहीं पहुंची।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HDSh4m

No comments:

Post a Comment