
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों की मांग पर प्रदेश के हर जिले में कैरियर काउंसिलिंग सेंटर खोलने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना जुलाई से लागू करने की घोषणा की। इसके तहत हर गरीब छात्र की पढ़ाई का खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी। सीएम शिवराज शुक्रवार को 'हम छू लेंगे आसमां' के दूसरे चरण में कैरियर काउंसिलिंग के तहत 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने कहा, फेल होने से सब कुछ खत्म नहीं हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, महाकवि कालिदास और तुसलीदासजी सहित कई लोगों के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा आपके लिए सफलता कोई एक नहीं, कई रास्ते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sFQVlj
No comments:
Post a Comment