News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 27 June 2018

ज्यादा सब्जी परोसने पर विवाद, गुस्से में घर से बाहर जाने लगा पति तो पत्नी बोली- तुम जा रहे हो तो मैं मर जाऊंगी, जाते ही पी लिया फिनाइल

नीमच(एमपी)। भोजन की थाली में ज्यादा सब्जी परोसने की बात पर दंपती में विवाद हुआ। जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति घर से बाहर चला गया। पत्नी ने भी आक्रोश में फिनाइल पी लिया। तत्काल परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद उसकी हालत ठीक हो गई। लेकिन शाम को फिर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे दोबारा से अस्पताल ले गए। जहां महिला की मौत हो गई। मृतिका की बहन ने जीजा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और शव मायके में अंतिम संस्कार की बात पर अड़ गई। इसको लेकर मायके व ससुराल पक्ष वालों के बीच हंगामा हुआ। इसके बाद थाने में आधे घंटे शव को थाने में रखा। समझाइश के बाद राजस्थान के पाटन में मृतिका का अंतिम संस्कार किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IsI9Mh

No comments:

Post a Comment