News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 25 June 2018

सैन्य अफसर की पत्नी से शादी करना चाहता था मेजर; कहासुनी में चाकू मारा, फिर तीन बार कार से कुचला

सैन्य अफसर की पत्नी शैलजा द्विवेदी (35) की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार को मेजर निखिल हांडा को मेरठ के दारौला से गिरफ्तार किया। वह नगालैंड के दीमापुर में तैनात है। वह महिला से मिलने दिल्ली आया था और बीमारी का बहाना बनाकर कैंट स्थित आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती हो गया था। शनिवार को अस्पताल के सीसीटीवी में दोनों होंडा सिटी कार में बैठते नजर आए। इसके कुछ घंटे बाद कैंट मेट्रो स्टेशन के पास शैलजा का शव मिला था। मेजर हांडा 2015 से शैलजा को जानता था और उससे शादी करना चाहता था। शैलजा के मोबाइल और कॉल डिटेल से अहम सबूत हाथ लगे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2K4VHU9

No comments:

Post a Comment