News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 14 June 2018

भारत के इस मंदिर में होती है मुस्लिम महिला की पूजा

गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर 'झूलासन' गांव है। यहां पर एक ऐसा मंदिर स्थित है, जहां मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। ये एकमात्र हिन्दू मंदिर है, जहां मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। यह मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि 250 साल पहले 'डोला' नाम की एक मुस्लिम महिला ने उपद्रवियों से अपने गांव को बचाने के लिए उनसे बहुत ही बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। युद्ध में अपने गांव की रक्षा करते हुए उसने अपनी जान दे दी थी। कहा जाता है कि मरने के बाद उनका शरीर एक फूल में परिवर्तित हो गया। इस चमत्कार और बलिदान के चलते लोगों ने उस फूल के ऊपर ही उसके नाम से एक मंदिर का निर्माण कर दिया। गांव वाले कहते हैं 'डोला' आज भी हमारे बीच हैं और वह हमारे गांव की रक्षा ही नहीं करतीं, बल्कि लोगों के दु:ख-दर्द भी दूर करती हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2l9K3YU

No comments:

Post a Comment