News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 15 June 2018

आईफोन की सिक्योरिटी होगी और मजबूत, फोन लॉक होने के एक घंटें बाद हो जाएगा डेटा ऑफ

गैजेट डेस्क। आईफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस के सिक्युरिटी फीचर्स को एपल और मजबूत करने जा रही है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने दो साल पहले सिक्युरिटी एक्सपर्ट के जरिए एक शूटर के आईफोन से सूचनाएं हासिल की थीं। एपल ने कहा है कि आईओएस के अगले अपडेट में यह खामी दूर हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि यूजर फोन पर व्यक्तिगत डेटा रखते हैं। इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। सीईओ टिम कुक निजता को मौलिक अधिकार बताते हुए फेसबुक की आलोचना कर चुके हैं। एफबीआई 2016 में सैन बर्नार्डिनो में शूटिंग करने वाले के आईफोन से सूचनाएं लेना चाहती थी। लेकिन बार-बार गलत पासवर्ड देने के कारण फोन लॉक हो गया। एफबीआई ने पहले एपल से मदद मांगी थी, लेकिन कंपनी के मना करने पर बाहरी एक्सपर्ट की मदद ली।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lc7Pnc

No comments:

Post a Comment