
गोलीकांड की पहली बरसी पर बुधवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर में किसान स्वाभिमान और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। पिपलियामंडी के पास खोखरा में होने वाली इस सभा में राहुल गांधी समेत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कई बड़े नेता शामिल होंगे। राहुल दोपहर 12.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से मंदसौर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया उनकी आगवानी करेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से खोखरा सभास्थल पहुंचेंगे। कांग्रेस के इस श्रद्धांजलि सभा में दो लाख किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है। बता दें कि किसान आंदोलन और कांग्रेस की सभा को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 1 जून से ही मंदसाैर सहित कई जिलों को हाई अलर्ट जोन में रखा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M1IecZ
No comments:
Post a Comment