News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 2 June 2018

जाट महासम्मेलन के लिए जसिया पहुंचना शुरू हुई लोगों की भीड़, हाई अलर्ट पर रोहतक

रोहतक के जसिया में एक बार फिर आज अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जाट एकत्रित होंगे। यहां फैसला होगा कि जाट समाज दोबारा आंदोलन कैसे चलाए। आंदोलन की अगुवाई जाट नेता यशपाल मलिक कर रहे हैं। इस संबंध में जाट समाज और पुलिस व प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बैठक के मद्देनजर जाटों ने जसिया की 2 एकड़ जमीन पर टैंट लगवाया है। हालांकि शुक्रवार रात को आई तेज आंधी में टैंट जरुर उखड़ गया था लेकिन उसे ठीक कर लिया गया है। लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं पिछले आंदोलन में हुर्इ हिंसा से सबक लेते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की ड्रोन से नजर रहेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JktDe3

No comments:

Post a Comment