
आज 27 जून को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा होने से वट पूर्णिमा का व्रत किया जा रहा है। इस बार अधिक मास होने के कारण वट पूर्णिमा का ये व्रत 2 बार किया जा रहा है। यह व्रत हिन्दू धर्म में पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इससे पति की लंबी उम्र के साथ ही सौभाग्य और संतान प्राप्ति भी होती है। स्कंद पुराण और भविष्य पुराण के अनुसार वट सावित्रि व्रत ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को रखा जाता है। गुजरात, महाराष्ट्र व दक्षिण भारत में विशेष रूप से महिलाएं ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट सावित्रि व्रत रखती हैं। उत्तर भारत में यह ज्येष्ठ अमावस्या को रखा जाता है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में ज्येष्ठ मास की अमावस्या और पूर्णिमा दोनों पर ये व्रत किया जाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ku38DO
No comments:
Post a Comment