
मुंबई. अमित शाह ने बुधवार को यहां भरोसा जताया कि भाजपा और शिवसेना अगला लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। इससे पहले शिवसेना की ओर से 2019 का चुनाव अकेले लड़ने की बात कही गई थी। शाह यहां पार्टी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत आए थे। वे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने उनके निवास मातोश्री पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात भाजपा की तरफ से रिश्तों को बेहतर बनाने के तौर पर देखी जा रही है। हालांकि, शिवसेना इसके लिए राजी नहीं है। इससे पहले शाह ने माधुरी दीक्षित और रतन टाटा से मुलाकात की। उनका लता मंगेशकर से भी मिलने का प्लान था, लेकिन लता ने ऐन वक्त पर खराब सेहत का हवाला देते हुए मुलाकात से इनकार कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JlfHNR
No comments:
Post a Comment