News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 24 June 2018

सऊदी अरब में आज से महिलाएं चला सकेंगी कार, 9 महीने पहले क्राउन प्रिंस ने हटाया था प्रतिबंध

सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग पर सालों से लगा प्रतिबंध रविवार को हटा लिया गया। अब महिलाएं आधिकारिक तौर पर सड़कों पर कार चला सकेंगी। पिछले साल सितंबर में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश के बाद सऊदी शासन ने इसका ऐलान किया था। इसी महीने महिलाओं को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। सऊदी अरब दुनिया का आखिरी देश था, जहां अब तक महिलाओं की ड्राइविंग पर रोक थी। हालांकि, प्रिंस सलमान के विजन 2030 के मद्देनजर देश में महिलाओं को कई क्षेत्रों में अधिकार दिए जा रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tzoftF

No comments:

Post a Comment