News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 21 June 2018

7 साल का योग गुरु युवाओं और 80 साल के बुजुर्गों को सिखाता है योग

चित्तौड़गढ़. सात साल की छोटी सी उम्र में अर्हम जेतावत योग गुरु बन गया है। अर्हम युवाओं से लेकर 80 साल तक के बुजुर्गों को योग सीखा रहा है। इतना ही नहीं विमल जेतावत के बेटे अर्हम ने 25 अप्रैल को बांसवाड़ा में आयोजित योग शिविर में बाबा रामदेव के साथ मंच साझा किया था। इस दौरान अर्हम की योग क्रियाएं देख लोग अचंभित रह गए थे। बाबा रामदेव भी अर्हम का सम्मान कर चुके हैं। आज विश्व योग दिवस पर होने वाले उपखंड स्तरीय योग में भी दो साल से अर्हम अन्य वरिष्ठ योग गुरुओं के साथ मंच सांझा करता है। बीते 6 माह से वह प्रतिदिन सुबह 5.45 से 7 बजे तक बच्चे, बूढ़े व महिलाओं को योग करवा रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I81vq4

No comments:

Post a Comment