News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 9 June 2018

5 साल में टैक्स में वसूले 500 करोड़, 65 मार्गों पर खर्च की 50 फीसदी राशि, फिर भी राजधानी की 50 से ज्यादा सड़कों पर डेढ़ फीट गहरे गड्ढे

आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़कें सरकारी विकास के दावों को मुंह चिढ़ाती हुई दिख जाएंगी। यहां की सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों को थोड़ी-थोड़ी दूर पर ही झटकों से दो-चार होना पड़ता है। ऐसा तब है, जबकि नगर निगम ने टैक्स के नाम पर लोगों से 5 साल में 500 करोड़ रुपये वसूले हैं। उस पर दावा ये है कि वसूले गए टैक्स की 50 फीसदी राशि 65 मार्गों के मेंटेनेंस पर खर्च की गई। बावजूद इसके हकीकत कुछ और है। शहर की 50 से ज्यादा ऐसी सड़कें हैं, जहां एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे हैं। इतना ही नहीं, करीब 20 मार्गों में रातों-रात गड्ढे खोदे जा रहे है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xTe6NX

No comments:

Post a Comment