News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 4 June 2018

44 साल की महिला ने एक माह पहले जताई थी देहदान की इच्छा, निधन के बाद परिजन बैंड-बाजे के साथ करने लाए बॉडी डोनेट

जोधपुर. दल्ले खां की चक्की पाल रोड निवासी सुशीला गहलोत (44)। तकरीबन एक महीने पहले जब उनके परिवार ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया तब सुशीला ने निधन के बाद देहदान की इच्छा जताई थी। पति कंस्ट्रक्शन व्यवसायी भवानीसिंह गहलोत ने भी इस परोपकार के काम में पूरी सहमति जताई। 3 जून, रविवार सुबह सुशीला मॉर्निंग वॉक के लिए तैयार हो रही थीं तो एकाएक तबियत बिगड़ी। परिजन एम्स ले गए। यहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पार्थिव देह को घर लाया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JoiOYp

No comments:

Post a Comment