News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 15 June 2018

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल

बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुए एक भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। हादसा मुसरीघरारी में में हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरा। ऑटो में 12 लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनमें से दो की हालत नाजुक है। हादसे का शिकार हुए लोग अहले सुबह गंगा स्नान के लिए बेगूसराय जिले में स्थित सिमरिया घाट गए थे। गंगा स्नान के बाद सभी लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sYtnZ1

No comments:

Post a Comment