News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 20 June 2018

बच्चे के जन्म की खुशी की तैयारी कर रहा था परिवार, हादसे में प्रसूता सहित 3 की मौत

मुरैना। धाकड़ परिवार में इस बात की खुशी थी उनके यहां संतान का जन्म होने वाला है। लेकिन यह खुशी पलभर में उस समय खत्म हो गई, जब सोमवार की रात 2.30 बजे जननी एक्सप्रेस में सवार होकर गर्भवती महिला अपने परिवार के लोगों के साथ प्रसव के लिए जिला अस्पताल जा रही थी। जननी एक्सप्रेस को सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बस तेज रफ्तार में थी और गलत साइड में भी। हादसे में आठ माह की गर्भवती सुरक्षा धाकड़, सास ग्यासोदेवी, जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर बंटी उर्फ रामदीप की मौत हो गई। वहीं गर्भवती का पति रामलखन और जिठानी मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tbgx9X

No comments:

Post a Comment