News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 26 June 2018

300 करोड़ में बिक रही 1962 में बनी फरारी की कार, सिर्फ 36 यूनिट्स ही बनाई गई थी इसकी

ऑटो डेस्क। 1962 में बनी क्लासिक फरारी कार इस वक्त किसी की भी हो सकती है, लेकिन उसके लिए खरीदार को 300 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। सॉथबे ऑक्शन हाउस में फरारी 250 जीटीओ कार की लिस्टिंग की गई है और वहां के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि कारों के संग्रह का शौकीन ही इसे खरीदेगा। फरारी ने 1962 में इस मॉडल की मात्र 36 कारें बनाई गई थीं, उनमें से यह तीसरी है। अब तक दुनिया की कई प्रसिद्ध हस्तियां इसे खरीद चुकी हैं। वर्तमान में यह डॉ ग्रेग व्हिटेन के नाम पर है, जो दुनिया में कारों के संग्रह के लिए जाने जाते हैं और वे पूर्व में माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट भी रह चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yIDPcn

No comments:

Post a Comment