News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 8 June 2018

उत्पाद विभाग ने जब्त की 2 करोड़ की शराब, दो तस्कर भी गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल से लगातार तस्कर शराब की तस्करी कर रहे हैं। शुक्रवार को एक ऐसे ही मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो करोड़ रुपए का शराब जब्त किया है। पुलिस ने शराब लाने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के नं. वाले दस चक्के के ट्रक में जूट के थैले में छिपाकर शराब मुजफ्फरपुर लाया गया था। उत्पाद विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिल गई थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा से ट्रक में लोड कर शराब लाई गई थी और उसे मुजफ्फरपुर में अनलोड किया जाना था। इसके बाद छोटी गाड़ियों से जिले भर में इसकी सप्लाई होने वाली थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शराब कारोबार में लगे बड़े माफिया की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार हुए दो तस्करों से भी पूछताछ की जा रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M9xpWr

No comments:

Post a Comment