News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 21 June 2018

पहली बार झुके ट्रम्प: अमेरिका में माता-पिता से अलग किए गए थे 2500 बच्चे, अब साथ रखने का अादेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हो रहे परिवारों से उनके बच्चे अलग करने के अपने फैसले पर रोक लगा दी है। ट्रम्प ने बुधवार को नए आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि उन्हें परिवारों को बिछड़ते देख अच्छा नहीं लगता। इसलिए नया आदेश परिवारों को एक साथ रखने का है। दरअसल, अमेरिका ने प्रवासी परिवारों के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई थी। इस फैसले पर ट्रम्प का काफी विरोध हुआ। यहां तक की उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और उनकी पार्टी के कई सांसदों ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर ऐतराज जताया। नए कानून के तहत बीते 6 हफ्ते में करीब 2500 बच्चे अपने माता-पिता से अलग किए गए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JVcDfI

No comments:

Post a Comment