News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 28 June 2018

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आया, सेना ने 21 महीने पहले पीओके में की थी कार्रवाई

उड़ी आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 2016 में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो सामने आया है। करीब आठ मिनट के वीडियो में भारतीय सेना के कमांडो पीओके में स्थित आतंकियों के लॉन्च पैड्स को तबाह करते दिख रहे हैं। बुधवार रात ज्यादातर न्यूज चैनलों पर लगभग एक साथ चले इस वीडियो के सोर्स की पुष्टि नहीं हुई है। सर्जिकल स्ट्राइक के करीब 21 माह बाद सामने आए इस वीडियो की सत्यता को लेकर सेना ने औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवानों के ऑपरेशन के दौरान उनके हेलमेट पर लगे कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद से यह पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड की गई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ku7DxZ

No comments:

Post a Comment