
ऑटो डेस्क। रॉयल एनफिल्ड ने बाजार में एनफिल्ड लवर्स को कुछ नया देने के लिए कस्टामाइज्ड बाइक बाजार में उतारी है। रॉयल एनफिल्ड ने इस बाइक को अमेरिकन बेस्ड कस्टम कंपनी सिनरोजा मोटरसाइकल्स के साथ मिलकर बनाया है। कंपनी ने इस बाइक को इस तरह डिजाइन किया है कि पहली बार दिखने में यह बाइक किसी मंहगी विदेशी रेसिंग बाइक की तरह लगती है। कंपनी ने सबसे पहले इन दोनों बाइक्स को फ्रांस में चल रहे व्हील्स एंड वेव्स 2017 में लॉन्च किया था। कंपनी ने यहां रॉयल एनफिल्ड हिमालयन से बनी जेंटलमैन ब्रैट और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जी.टी. से बनी सर्फ रेसर को पेश किया था। हिमालयन से बनी जेंटलमेंन ब्रैट में जहां ओरिजनल 411 सीसी का इंजन लगा हुआ है वहीं कॉन्टिनेंटल जीटी को कस्टमाइज्ड कर बनाई गई सर्फ रेसर में 535 सीसी का इंजन लगा हुआ है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KdEurv
No comments:
Post a Comment