News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 23 June 2018

तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर, 1 की मौत 11 घायल

बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया गांव की है। शनिवार सुबह एनएच 31 पर कटिहार से पटना जा रही बस की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस के केबिन में बैठे लोगों को अधिक चोट आई। बस के कंडक्टर की मौत हो गई और 11 यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MPaRKM

No comments:

Post a Comment