
पटना, बिहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की शादी में मेहमानों ने हंगामा बरपा दिया। भीड़ VIP और मीडिया के लिए बनाए गए पंडाल में घुस गई और खाने-पीने की चीजें लूटने लगी। हंगामे और भगदड़ के कारण क्रॉकरी टूट गईं। उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ तेजप्रताप परिणय सूत्र में बंध गए। -बिहार के दो सियासी परिवारों की दोस्ती का रिश्तेदारी में बदलते देखने के लिए बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे। लालू ने खुले दिन से आम और खास को निमंत्रण भेजा था। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग शादी में पहुंच गए। हंगामे की स्थिति उस वक्त बन गई, जब बेकाबू लोग VIP और मीडिया के लिए अलग से बनाए गए पंडाल का घेरा तोड़कर वहां घुस गए और खाने का सामान लूटने लगे। -जयमाला के कुछ समय बाद हंगामे की स्थिति बनी। देखते ही देखते चारों और टूटी क्रॉकरी, उल्टी पड़ीं टेबल-कुर्सियां दिखाई देने लगीं। -पार्टी नेताओं ने पुलिस की मदद से बेकाबू भीड़ को समझाइश देने की कोशिश की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ICfmsI
No comments:
Post a Comment