
सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक के राज्यपाल ने बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बीजेपी को शनिवार शाम 4 बजे ही बहुमत साबित करना होगा। यानी बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 28 घंटे मिले हैं। कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुनवाई के दौरान बीजेपी ने बहुमत साबित करने के लिए और वक्त मांगा लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने सीक्रेट बैलेट से वोटिंग के लिए भी मना कर दिया है। कोर्ट ने ये भी कहा है कि जब तक बहुमत साबित नहीं हो जाता तब तक बीजेपी की येदियुरप्पा सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं ले। कोर्ट में कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि फ्लोर टेस्ट की वीडियोग्राफी कराई जाए, लेकिन कोर्ट ने इसे मानने से मना कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IpOrkF
No comments:
Post a Comment