News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 15 May 2018

LIVE: कर्नाटक चुनाव: भाजपा को नहीं पड़ेगी समर्थन की जरूरत, 112 सीटों पर निर्णायक बढ़त- कांग्रेस बहुत पीछे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है, लेकिन तस्वीर कुल मिलाकर साफ हो चुकी है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 112 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 64 और जनता दल सेक्युलर को 39 सीटें मिलती दिख रही हैं। कुल 224 में से 222 सीटों पर चुनाव हुए थे। पहले ये माना जा रहा था कि इस चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। और जो भी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी उसे जेडीएस की मदद की जरूरत होगी। लेकिन, अब इसकी गुंजाइश खत्म हो गई है। एक रोचक तथ्य ये है कि यहां पिछले 30 साल में कोई भी पार्टी लगातार दो बार सरकार नहीं बना सकी। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। DainikBhaskar.com इस अहम चुनाव कवरेज पर आपको पल-पल की जानकारी देगा। तो जुड़े रहें हमारे साथ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jYjrtF

No comments:

Post a Comment