News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 26 May 2018

IPL में राशिद के खेल से खुश भारतीयों ने की मांग - राशिद खान को नागरिकता दो

स्पोर्ट्स डेस्क. पूरी टीम 150 रन पर सिमटने वाली थी। फिर नौवें नंबर पर एक खिलाड़ी बैटिंग करने आया। नौवें नंबर पर था सो उससे ज्यादा उम्मीद नहीं थी। लेकिन पिच पर आते ही उसने पटाखे चलाने शुरू कर दिए। चार छक्के। दो चौके। 10   गेंदों में 34 रन। इस एक खिलाड़ी ने मैच का रुख बदल दिया। ये मैच था IPL 2018 का क्वालिफायर मैच। हैदराबाद और कोलकाता के बीच। मैच कोलकाता हारी। 14 रन से। यानी नौवें नंबर के बल्लेबाज ने आतिशबाजी नहीं की होती तो हैदराबाद हार जाती। बैट्समैन का नाम है राशिद खान। राशिद खान जब बॉलिंग के लिए उतरे तो तीन विकेट भी लिये और फिल्डिंग करते दो कैच भी पकड़े। मैन ऑफ द मैच बने। कोई ताज्जुब नहीं कि राशिद के लिए तारीफों की झड़ी लग गई है।   राशिद को इंडिया की नागरिकता दो ट्विटर पर लोगों ने राशिद खान को भारतीय नागरिकता देने की मांग कर दी। आशीष चौधरी नाम ने ट्विटर पर लिखा - क्या किसी तरह से राशिद को भारतीय नागरिकता नहीं दी जा सकती। हम उसे अपने प्लेइंग इलेवन में चाहते हैं। इसी तरह की डिमांग कौस्तुभ नाम के यूजर ने लिखी। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जवाब दिया। राशिद...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ILN8wz

No comments:

Post a Comment