News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 10 May 2018

लालू प्रसाद को मिली पेरोल, जेल में शिफ्ट होने के बाद जा सकेंगे पटना

रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को गुरुवार को पेरोल मिल गई। उन्हें 14 मई को वापस रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल पहुंचना होगा। लालू को कुछ ही देर में रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) बिरसा मुंडा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। वहां वो साइन करेंगे। इसके बाद वो पटना रवाना हो सकते हैं। लालू फ्लाइट से जाएंगे या सड़क मार्ग से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। लालू ने 5 दिनों की पेरोल मांगी थी। पर उन्हें तीन दिनों की इजाजत मिली है। इससे पहले बुधवार को उनका इंडिगो में टिकट था। पर पेरोल की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण टिकट कैंसिल कराना पड़ा। रिम्स ने भी उन्हें यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I7KZqQ

No comments:

Post a Comment