News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 12 May 2018

मेडल से मान बढ़ाने वालों का सरकारी असम्मानः घोषणा के बाद भी पुरस्कार नहीं दे रही सरकार

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के मामले पर लगातार हरियाणा सरकार की किरकिरी हो रही है। सम्मान राशि पर कुछ खिलाड़ियों के बहिष्कार के चलते जहां 26 अप्रैल को आयोजित होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। वहीं इसके इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार कोई निर्णय नहीं ले सकी है कि सम्मान समारोह कब होगा, किस आधार पर सम्मान राशि वितरित की जाएगी। कुछ खिलाड़ी तो सम्मान राशि को लेकर असंतुष्ट हैं तो कुछ इसके मिलने में हो रही देरी से भी असंतुष्ट हैं। खिलाड़ियों का ये तक कहना है कि जो पदक विजेता सम्मान लेना चाहता है उन्हें सम्मान यह दे देना चाहिए, सरकार उन्हें भी क्यों पनिश (दंडित) कर रही है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस और इनेलो भी इस पर सरकार को आड़े हाथों ले रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KgvDRD

No comments:

Post a Comment