News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 16 May 2018

बंदर के नाम कर दी सारी प्रॉपर्टी, उसके मरने पर बनवा दिया घर में मंदिर

रायबरेली, यूपी। यह जानवरों के प्रति अनूठे प्यार की दिलचस्प कहानी है! एक महिला ने अपने पालतू बंदर के नाम सारी प्रॉपर्टी कर दी। पिछले साल जब उसकी मौत हुई, तो अपने घर में उसका मंदिर बनवा दिया। इसी मंगलवार को मंदिर में राम-लक्षण और सीता के साथ बंदर की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर भंडारा भी कराया गया। महिला ने अपने घर का नाम भी बंदर के नाम पर 'चुनमुन' रखा है। भाग्यशाली साबित हुआ था चुनमुन...   -रायबरेली के शक्तिनगर निवासी कवियित्री सबिस्ता बृजेश के घर में मंगलवार को उनके चहेते बंदर चुनमुन की मूर्ति स्थापित कर दी गई। सबिस्ता को यह बंदर करीब 13 साल पहले मिला था। सबिस्ता मानती हैं कि चुनमुन के आने के बाद मानों उनकी जिंदगी बदल गई थी। चुनमुन उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ था।  -सबिस्ता मुस्लिम हैं, बावजूद उन्होंने अपने घर में मंदिर बनवाया। उन्होंने 1998 में ब्रजेश श्रीवास्तव से लव मैरिज की थी। दोनों की कोई संतान नहीं है।  सबिस्ता बताती हैं,'जब हमने बृजेश से लव मैरिज की, तो समाज में जीना दूभर हो गया था। कामकाज ठप्प होने से हमारे ऊपर कर्ज भी लदता...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IGUWin

No comments:

Post a Comment