News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 26 May 2018

​सिरसा के प्रो. गणेशी लाल होंगे ओडिशा के राज्यपाल, दंडवत होकर टेका मंदिर में माथा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर गणेशी लाल को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। प्रो गणेशी लाल की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। यह खबर मिलते ही सिरसा शहर में गणेशी लाल के वास पर जश्न का माहौल हो गया। पटाखे बजने लगे। मिठाइयां बंटने लगी और प्रो. गणेशी लाल को बधाई देने वालों को तांता लग गया। प्रो. गणेशी लाल सभी से बधाई स्वीकारने के बाद रात पौने ग्यारह बजे घंटाघर चौक के पास स्थित प्राचीन श्याम जी मंदिर में माथा टेकने गए। उन्होंने श्याम बाबा की प्रतिमा के आगे दंडवत प्रणाम किया और 1100 रुपये का अनुदान दिया। मंदिर के पुजारी पंडित चांदरत्न शर्मा ने उनके माथे पर तिलक लगाया और आशीर्वाद दिया उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे व परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GQ8KlV

No comments:

Post a Comment