
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की आज शादी होने वाली है। तेज प्रताप की बारात भगवान शिव की बारात के थीम पर सजेगी। बारात में भगवान शिव के गण, भूत-प्रेत, सुर-असुर और देवता का रूप धारण कर आरजेडी कार्यकर्ता चलेंगे। प्रदेश छात्र राजद व यदुवंशी सेना के कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हो रहे हैं। इनके शरीर पर पीला कुर्ता होगा और वे हरे रंग की पगड़ी पहनेंगे। बच्चे व युवा सदस्य देवी पार्वती, श्रीकृष्ण, विष्णु, देवाधिदेव महादेव सहित अन्य भूमिका में होंगे। लालू यादव के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर भी लगाया है। इस पोस्टर में तेज प्रताप को भगवान शिव के रूप में दिखाया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rCYNU2
No comments:
Post a Comment