
बिहार में जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव सभी पार्टियों के लिए नाक का सवाल बन गई है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। कई मंत्री, सांसद इन दिनों जोकीहाट के गांव की गलियों में घूम रहे हैं। राजद के पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी, अररिया के राजद सांसद सरफराज आलम नरपतगंज के राजद विधायक अनिल यादव हो या फिर प्रदेश राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे सभी धूप से बेपरवाह होकर जनता से रूबरू हो रहे हैं। जोकीहाट का यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यहां से तस्लीमुद्दीन और उनके पुत्र व वर्तमान सांसद सरफराज आलम ने 9 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। क्षेत्र में इस परिवार का एक खास दबदबा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IHBPpl
No comments:
Post a Comment