News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 21 May 2018

पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर: सरकार ने माना- मिडिल क्लास परेशान, जल्द समाधान खोजेंगे

कर्नाटक चुनाव के बाद से लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 76.57 रुपए हो गया है वहीं डीजल का भाव 67.82 रुपए पहुंच गया है। 13 मई के बाद से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.94 रुपए प्रति लीटर रुपए महंगा हो चुका है। यहां रविवार को पेट्रोल की कीमत सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गईं और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इससे पहले 14 सितंबर 2013 को दिल्ली में पेट्रोल 76.06 रुपए था। यहां डीजल पहले से ही लाइफटाइम हाई पर बना हुआ है और हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि आम जनता को परेशानी हो रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IzoMlP

No comments:

Post a Comment