News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 23 May 2018

पालघर लोकसभा उपचुनाव: आज उद्धव ठाकरे और योगी होंगे आमने-सामने

आदिवासियों के लिए सुरक्षित लोकसभा की पालघर सीट पर 28 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी के दिवंगत सांसद चिंतामण वनगा के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। यहां भाजपा, शिवसेना और हितेंद्र ठाकुर की पार्टी बहुजन विकास आघाड़ी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 25 मई को उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सभाएं भी प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी 25 मई को डहाणु में प्रचार करेंगी। डहाणु स्मृति का 'होम ग्राउंड' है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kgrTV5

No comments:

Post a Comment