
महाराष्ट्र की 2 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 28 मई को वोटिंग हुई थी। शुरुआती रुझानों में पालघर से बीजेपी, शिवसेना से सिर्फ कुछ वोटों से आगे चल रही है। वहीं भंडारा-गोंदिया में भी एनसीपी ने बढ़त बनाई हुई है। पालघर में जहां 46.50 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं भंडारा-गोंदिया में वोटिंग प्रतिशत 42 रहा। पालघर उपचुनाव में बीजेपी-शिवसेना आमने-सामने है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टियों ने सारी मर्यादा तोड़ते हुए एक दूसरे पर जमकर हमला बोला था। आज ही महाराष्ट्र के पलूस कडेगांव विधानसभा सीट के उपचुनाव का भी परिणाम आएगा। यह सीट कांग्रेस विधायक पतंगराव कदम के निधन से खाली हुई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IZyqCs
No comments:
Post a Comment