News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 18 May 2018

कैराना उपचुनाव से पहले आरएलडी को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता साहब सिंह बीजेपी में शामिल

लखनऊ. कैराना लोकसभा सीट में होने वाले उपचुनाव से पहले रालोद (राष्ट्रीय लोकदल) को बड़ा झटका लगा है। आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। साहब सिंह सपा सरकार में भी दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। मौजूदा समय में लोकसभा और यूपी विधानसभा में रालोद का कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में रालोद कैराना उपचुनाव जीतकर 2019 से पहले वापसी करना चाहती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rRHQVO

No comments:

Post a Comment