News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 23 May 2018

नक्सलियों ने बीजेपी सांसद के फॉर्म हाउस को कूकर बम ब्लास्ट कर उड़ाया

नक्सलियों ने यहां बीजेपी सांसद के फॉर्म हाउस को कूकर बम ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। नक्सलियों ने मंगलवार को रात 12 बजे के करीब इस घटना को अंजाम दिया। तेज धमाके में फॉर्म हाउस में बने दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नक्सली सीएम डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा का जमकर विरोध कर रहे हैं। घटना स्थल से महज 12 किमी दूर पर बुधवार को सीएम की आम सभा होनी है। ध्यान देने वाली बात है कि सीएम के दंतेवाड़ा और सुकमा यात्रा से पहले नक्सलियों ने रविवार को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल-चोलनार मार्ग पर आईईडी ब्लास्ट कर जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था। इसमें 7 जवान शहीद हो गए थे। मंगलवार को सीएम ने घटना स्थल से महज 13 किमी दूर बचेली में आमसभा की और कहा कि हम नक्सलियों की कायराना हरकत से डरने वाले नहीं हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kkjxvI

No comments:

Post a Comment