News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 26 May 2018

बिहार में निपाह से बचाव के लिए एडवाइजरी, चमगादड़-सुअरों से रहें दूर, धोकर खाएं फल

स्वास्थ्य विभाग ने केला, आम और ताड़ या खजूर के रस के सेवन में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। केरल में निपाह वायरस के प्रकोप से हो रही मौत को देखते हुए विभाग ने सभी सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों के सुपरिंटेंडेंटों को बचाव के लिए एडवायजरी जारी कर दिया है। विभाग के निदेशक प्रमुख (रोग नियंत्रण) डॉ आरडी रंजन ने कहा कि अचानक बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, मानसिक भ्रम, उल्टी आदि लक्षण निपाह वायरस से होने वाली बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। इस बीमारी में मस्तिष्क ज्वर भी हो जाता है। ऐसे मरीजों को जरूरत पड़ने पर गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराना पड़ सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Lw7ubc

No comments:

Post a Comment