News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 29 May 2018

आरकॉम की याचिका पर आज सुनवाई करेगा अपीलेट ट्रिब्यूनल, दिवालिया प्रक्रिया से जुड़ा है मामला

रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) की याचिका पर नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) मंगलवार को सुनवाई करेगा। कंपनी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। आरकॉम ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के फैसले को अपीलेट ट्रिब्यूनल में चुनौती दी है। स्वीडन की टेलीकॉम उपकरण निर्माता कंपनी एरिक्सन ने आरकॉम के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की याचिका दायर की थी जिसे एनसीएलटी ने मंजूरी कर लिया। इस फैसले के खिलाफ रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी दो सहयोगी कंपनियों रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (आरटीएल) और रिलायंस इंफ्राटेल लिमिटेड (आरआईटीएल) के साथ मिलकर अपील दायर की। आरकॉम की याचिका में अपील की गई कि मामले की तुरंत सुनवाई की जाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GY3rAA

No comments:

Post a Comment