News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 23 May 2018

चीन से हुए व्यापार समझौते से डोनाल्ड ट्रम्प नाखुश, कहा- इससे तो चीन को ही फायदा हुआ

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह चीन के साथ हुई व्यापार वार्ताओं और समझौते से संतुष्ट नहीं हैं। खास बात ये है कि ट्रम्प के इस बयान से कुछ देर पहले ही अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के साथ व्यापार से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए एक समझौता किए जाने की घोषणा की थी। बता दें कि दोनों देशों के बीच ट्रेड सेक्टर में कुछ शर्तों को लेकर तनाव बना हुआ है। चीन ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है तो अमेरिका ने कहा है कि चीन उसके बाजार में कीमतें कम करके उसे हाईजैक करने की कोशिश कर रहा है। ट्रम्प ने क्या कहा? - ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन का स्वागत करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है उससे तो चीन को ही फायदा हुआ है। इसलिए मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। लेकिन, हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। - ट्रंप ने कहा कि वो चाहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच ऐसा समझौता हो जिससे दोनों देशों को फायदा मिले। ट्रंप ने आगे कहा- हम जानते हैं कि यह शायद संभव नहीं है क्योंकि, वॉशिंगटन का चीन के साथ व्यापार घाटा 500 अरब डॉलर प्रति वर्ष है। यह सबूत है कि चीन व्यापार के मामले में अमेरिका का नाजायज फायदा उठाता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2x6TDos

No comments:

Post a Comment