
विकास यात्रा के पहले चरण के 6वें दिन सीएम राजपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए 128 किमी दूर प्रेम नगर विधान सभा के सूरजपुर में पहुंचे। यहां आम सभा को सीएम संबोधित कर रहे हैं। यहां से वे 84 किमी दूर हेलीकॉप्टर से पालीतानाखार विधानसभा के गुरसिया पोंडी उपरोड़ मेंं 2:00 से 2:30 बजे तक पहुंचेंगे जहां आम सभा होगी। यहां से 13 किमी दूर रथ से कटघोरा विधानसभा में पहुंचेंगे। यहां 3:00 से 3:30 बजे तक स्वागत सभा होगी। इसके बाद 7 किमी दूर छुरीकला में 3:45 से 4:00 बजे तक स्वागत कार्यक्रम होगा। यहां से 7 किमी दूर गोपालपुर में 4:10 से 4:25 तक स्वागत कार्यक्रम होगा। यहां से 5 किमी दूर जमुनापाली में 4:35 से 4:50 तक स्वागत कार्यक्रम है। यहां से 16 किमी दूर कोरबा विधानसभा में रोड शो और रात्रि विश्राम होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IUhXOR
No comments:
Post a Comment