
रीवा के बिछिया गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों एक के बाद एक घर के दरवाजे पर टूटकर गिरी तार से सुबह 6 बजे करंट की चपेट में आ गए। मृतक 35 साल के राजकुमार गुप्ता और 32 साल की प्रीति गुप्ता हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह छह बजे प्रीति गुप्ता अपने घर से बाहर निकली, तभी उनका पैर दरवाजे पर लटक रही बिजली की कटिया की टूटी तार पर पड़ गया। टूटे तार की वजह से उनको झटका लगा और वह जोर से चिल्लाई तो अंदर सो रहे उनके पति राजकुमार गुप्ता दौड़कर बाहर आए और वह भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद दोनों की लाशें आमने-सामने पड़ी थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Iswjm4
No comments:
Post a Comment