News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 26 May 2018

वन कर्मंचारियों की हड़ताल के चलते जंगलों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और होमगार्ड के हवाले

19 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे वन कर्मचारी संघ ने सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वन कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। जंगल में जंगली जानवर हमला करते हैं। फिर भी सुविधाएं नहीं दी जा रही है। इधर वनकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद जंगल व वन्यप्राणियों को खतरा बढ़ता देख वन विभाग ने पुलिस और होमगार्ड जवानों की मदद लेने का फैसला लिया है। शुक्रवार शाम को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) संरक्षण मप्र बीके मिश्रा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sl7Bxx

No comments:

Post a Comment