News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 12 May 2018

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में नल कनेक्शन के विवाद में दो गुटों के बीच फायरिंग-पथराव, एक की मौत

शहर के करंजा इलाके में शुक्रवार-शनिवार देर रात मामूली विवाद के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। दोनों ओर से की गई फायरिंग और पथराव में एक शख्स की मौत हो गई। 15 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस के 6 वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ दुकानों में आग लगा दी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। तनाव को देखते हुए शहर में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है और धारा 144 लगा दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KSsQim

No comments:

Post a Comment