
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाला में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचे। लालू के साथ उनके साथ उनके बड़े बेट और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, बहू ऐश्वर्या और बेटी मीसा भारती भी मुंबई आये हैं। शहर के एशियन हार्ट हॉस्पिटल में उनका इलाज होगा। कुछ देर में उन्हें एडमिट करवाया जाएगा। मुंबई में इलाज कराने के बाद वह बेंगलुरु भी जाएंगे। बता दें कि लालू यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी स्टोन की बीमारी है। 2014 में लालू यादव का ऑपरेशन हुआ था। उनकी किडनी में स्टोन हो गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IIRO2p
No comments:
Post a Comment