News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 11 May 2018

चुनावी वर्ष में जसवंत को तव्वजों दे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक तीर से साधे दो निशाने

जोधपुर। चुनावी वर्ष में जातीय समीकरण साधते हुए रेवड़ियां बांटने का दौर जारी है। ताजा कड़ी में राज्य सरकार ने विश्नोई समाज के अब तक उपेक्षित रहे पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई को राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जसवंत सिंह को यह पद प्रदान कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक तीर से दो निशाने साधे है। पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा के बीच जसवंत सिंह के चुनावी वर्ष में पाला बदल कांग्रेस में जाने की सुगबुगाहट पर भी इससे विराम लगेगा। साथ ही विश्नोई समुदाय को इससे पार्टी के साथ जोड़े रखने में सफलता मिलेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rzXh5b

No comments:

Post a Comment