
कांग्रेस से निष्कासित नेता मणिशंकर अय्यर ने कर्नाटक चुनाव से पहले पाकिस्तान से बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2014 में 70 प्रतिशत लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को वोट नहीं दिया। उम्मीद है कि वही 70 फीसदी लोग मिलकर मोदी शासन का अंत करेंगे। अय्यर ने कहा कि 70 फीसदी लोगों में एकता न होने की वजह से ही भारत में मोदी सरकार बनी। जिन्ना को देश को बांटने के संबंध में उन्होंने कहा कि 'भारत की मौजूदा हालत ठीक नहीं है। किसी धार्मिक किताब में हिंदुत्व शब्द का जिक्र नहीं है। ये शब्द 1923 में वीडी सावरकर ने दिया था। आज जो लोग भारत में सत्ता में हैं वो दो राष्ट्र की थ्योरी का समर्थन करने वाले सावरकर को अपना वैचारिक गुरू मानते हैं।' मणिशंकर अय्यर एक प्रोग्राम में शामिल होने लाहौर गए हैं। जहां उन्होंने ये बात कही।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jHjOIX
No comments:
Post a Comment