News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 15 May 2018

7वें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, हररोज निकल रहा 10 हजार टन कचरा

हरियाणा में नगर पालिकाओं के हड़ताली कर्मचारियों का धरना 7वें दिन भी जारी है। इसके चलते शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। पूरे प्रदेश में हररोज 10 हजार टन कूड़ा निकल रहा है। धरना दे रहे सफाई कर्मचारी निजी कर्मचारियों को भी सफाई नहीं करने दे रहे हैं। वहीं सोमवार को दिल्ली के हरियाणा निवास पर हुई सरकारी अफसरों व सफाई कर्मचारियों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद कर्मचारियों ने इस हड़ताल को 17 मई तक बढ़ा दिया। मंगलवार को सीएम के विदेश यात्रा से लौट आने के बाद इस मामले पर सफाई कर्मचारियों से सहमति बनने के आसार हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IiX7FC

No comments:

Post a Comment