Asus भारत में अपना नया स्मार्टफोन ZenFone Max Pro (M1) लॉन्च करने वाला है। बता दें कि आसूस जेनफोन मैक्स प्रो की बिक्री फ्लिपकार्ट से ही होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा।
Third party image reference
आसूस के मुताबिक ZenFone Max Pro (M1) में डुअल रियर कैमरा सेटअप होग जिसमें एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है जो कि इससे पहले केवल शाओमी के Redmi Note 5 Pro में ही है।
Third party image reference
इसके अलावा कहा जा रहा है कि ZenFone Max Pro (M1) में 6 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू डिस्प्ले होगी और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फ्रंट कैमरे के साथ भी एलईडी लाइट होगी। फोन में सिम कार्ड के अलावा मेमोरी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। साथ में फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फाइव मैग्नेट स्पीकर और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
